बाइकर्स के साथ मारपीट बेसबॉल बैट से तोड़ी बाइक, पुलिस ने निकाली युवकों की गर्मी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाइकर्स के साथ मारपीट बेसबॉल बैट से तोड़ी बाइक, पुलिस ने निकाली युवकों की गर्मी

-द्वारका-एक्सप्रेसवे-वे हमला करने वाले व्यक्ति हुए गिरफ्तार

गुरुग्राम/सिमरन मोरया/- दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस ने द्वारका-एक्सप्रेस-वे पर बाइकर्स पर हमला करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने बाइकर्स को पीटा था और एक महंगी स्पोर्ट्स बाइक को बेसबॉल बैट से तोड़ दिया था। यह घटना रविवार को हुई। चार आरोपी एक कार में थे। उनका बाइक सवारों के एक ग्रुप से झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने बाइकर्स को पीटना शुरू कर दिया। गुस्से में उन्होंने उनकी मोटरसाइकिलों को भी निशाना बनाया। एक बाइक को तो उन्होंने बुरी तरह से तोड़ दिया।

गुरुग्राम पुलिस ने किया ट्वीट
इस घटना के बारे में गुरुग्राम पुलिस ने ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि बाइक राइडर के साथ एक गाड़ी में सवार व्यक्तियों द्वारा मारपीट करने व उसकी बाइक तोड़ने के मामले में 04 आरोपी #गुरूग्राम_पुलिस किए काबू। इस मामले में हार्दिक शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि हमलावर नशे में थे। हार्दिक चाहते हैं कि वे बाइक के नुकसान का भुगतान करें। उनके अनुसार, बाइक को 4 लाख से 5 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
हार्दिक ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि आरोपी नशे में थे। उन्होंने गौरव और अभिनव को पीटना शुरू कर दिया। जब सभी बाइकर्स वहां से जा रहे थे, तो उन्होंने (आरोपियों ने) मेरे सिर पर बेसबॉल बैट से हमला किया और मेरी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। मैं अपने हेलमेट की वजह से बच गया। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि वे आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि घटना के समय आरोपी नशे में थे या नहीं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox