बहादुरगढ़/हरियाणा/अनीशा चौहान/- हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भगत सिंह पार्क में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान 19 वर्षीय यन्शु के रूप में हुई है, जो दयानंद नगर का निवासी था। युवक के गले और शरीर पर तेज धारदार हथियार से किए गए कई घावों के निशान पाए गए हैं।

सुबह की सैर पर निकले लोगों ने देखा शव
गुरुवार सुबह पार्क में सैर के लिए निकले लोगों ने जब युवक का शव देखा, तो उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया गया।
दूध लेने निकला था यन्शु, फिर नहीं लौटा
मृतक के पिता दीपक ने बताया कि यन्शु बुधवार रात दूध लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रातभर उसकी तलाश की गई और पुलिस को भी सूचना दी गई थी। दुर्भाग्य से अगली सुबह उसका शव पार्क में मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस जांच में जुटी, दोस्तों से हो रही पूछताछ
एसीपी क्राइम प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और यन्शु के दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है।

कई टीमें मामले को सुलझाने में जुटी
पुलिस ने इस केस को गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन किया है जो हर पहलू की जांच कर रही हैं। फिलहाल पुलिस के अधिकारी मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद