बहादुरगढ़ में करवा चौथ पर तीन दिन वाहनों की नो-एंट्री,”जाने तारीख़ें?”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ में करवा चौथ पर तीन दिन वाहनों की नो-एंट्री,”जाने तारीख़ें?”

-तीन दिन तक रहेगा लागू ट्रैफिक प्लान

बहादुरगढ़/उमा सक्सेना/-   करवा चौथ के त्योहार को ध्यान में रखते हुए बहादुरगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। भीड़भाड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए 9 से 11 अक्टूबर तक रेलवे रोड और मेन बाजार में चार पहिया वाहनों की नो-एंट्री लागू रहेगी। इस दौरान केवल दोपहिया वाहन, पैदल यात्री और ई-रिक्शा को ही बाजार क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

तय की गई वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए हैं। जो लोग बाजारों में खरीदारी करने आएंगे, वे अपने वाहन पुराने बस स्टैंड पार्किंग या पुराने कोर्ट परिसर में खड़े कर सकेंगे। वहां से खरीदार ऑटो या पैदल बाजार पहुंच सकेंगे। पुलिस का कहना है कि यह व्यवस्था भीड़ और अव्यवस्था को रोकने में कारगर साबित होगी।

आज होगा ट्रायल रन, फिर तीन दिन रहेगा सख्ती से लागू
बुधवार सुबह करीब 10 बजे से ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। यदि इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आई, तो आने वाले तीन दिन तक इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह की व्यवस्था दीवाली से कुछ दिन पहले भी लागू की जाएगी, जब बाजारों में खरीदारी का दबाव चरम पर होता है।

पुलिस ने की अपील – नियमों का पालन करें
ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नो-एंट्री के दौरान नियमों का पालन करें और बाजारों तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन या साझा सवारी का उपयोग करें। पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही त्योहार के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखना संभव होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox