फ्लेक्सिफाईमी ने फ्लिपकार्ट वेंचर्स के नेतृत्व में सीड फंडिंग में जुटाई 1 मिलियन डॉलर की पूँजी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फ्लेक्सिफाईमी ने फ्लिपकार्ट वेंचर्स के नेतृत्व में सीड फंडिंग में जुटाई 1 मिलियन डॉलर की पूँजी

-राउंड में भाग लेने वाले निवेशकों में जीएसएफ, आईहब अनुभूति, चंडीगढ़ ऐंजल्स (सीएएन), वेंचर कैटलिस्ट, वनपॉइंट कैपिटल सहित अन्य प्रमुख निवेशक शामिल हैं।

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- फ्लेक्सिफाईमी ने फ्लिपकार्ट की उद्यम निवेश शाखा, फ्लिपकार्ट वेंचर्स से 1 मिलियन डॉलर की पूँजी जुटाते हुए अपने सीड फंडिंग राउंड को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। उल्‍लेखनीय है कि फ्लेक्सिफाईमी चिरस्थायी पीड़ा प्रबंधन (क्रोनिक पेन मैनेजमेंट) के मामले में अग्रणी स्वास्थ्य-तकनीक प्लेटफॉर्म है। हालाँकि, निवेश राउंड का नेतृत्व फ्लिपकार्ट वेंचर्स ने किया, लेकिन उसके बाद जीएसएफ, आईहब अनुभूति, चंडीगढ़ एंजल्स (सीएएन), वेंचर कैटलिस्ट, वनकैपिटल जैसे अन्य प्रमुख भागीदारों ने भी इसमें हिस्सा लिया।
           इस फंडिंग राउंड से कंपनी को तेजी से वृद्धि करने में काफी मदद मिलेगी। फ्लेक्सिफाईमी ने पिछले 12 महीनों में लगभग 5 गुना वृद्धि दर्ज की है। इस दौर में जुटाई गई पूँजी का उपयोग एआई मोशन कोच को और बेहतर बनाने, इसे स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराने और एमईएनए एवं उत्तरी अमेरिकी क्षेत्रों में प्लेटफॉर्म की पहुँच का विस्तार करने के लिए किया जाएगा। सीड फंड निवेशकों के अलावा, फ्लेक्सिफाईमी के मौजूदा समर्थकों में ब्राइटचैंप्स के संस्थापक रवि भूषण और ब्लिंकइनवेस्ट के संस्थापक अमित रतनपाल एवं अन्य शामिल हैं।
           सीरियल उद्यमी, मंजीत सिंह और अमित भयानी द्वारा अक्टूबर 2021 में स्थापित फ्लेक्सिफाईमी अपनी नवीन एआई मोशन-ट्रैकिंग तकनीक के साथ पारंपरिक फिजियोथेरेपी दृष्टिकोण को बदलने के अभियान पर है। फ्लेक्सिफाईमी का फोकस तकनीकी और प्राचीन ज्ञान का उपयोग करके लोगों को पीठ दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, गठिया, घुटने के दर्द आदि जैसे मस्कुलोस्केलेटल विकारों (एमएसके) से प्राकृतिक तरीके से छुटकारा दिलाने में मदद करने पर है ताकि दुनिया को दर्द से छुटकारा मिल सके।
          फ्लेक्सिफाईमी के को-फाउंडर, मंजीत सिंह ने कहा, “हम इस फंडिंग राउंड में मिले जबरदस्त समर्थन से रोमांचित हैं, जिससे लोगों को दर्द मुक्त जीवन जीने में मदद करने के लिए तकनीक का उपयोग करने का हमारा आत्मविश्वास बढ़ गया है। मैं स्वयं उस दर्दनाक चक्र से गुजर चुका हूँ जब मुझे 2016 में लंबर स्पॉन्डिलाइटिस का पता चला था। कई फिजियोथेरेपिस्टों के गैर-मानकीकृत एप्रोच से गुजरने के बाद मेरी हालत खराब हो गई और डॉक्टरों ने सर्जरी का सुझाव दिया। मैं 360 फ्लेक्स दृष्टिकोण से खुद को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में सक्षम रहा और अब हम पुराने दर्द प्रबंधन को परिणाम-उन्मुख और अधिक वैज्ञानिक बनाने के मिशन पर काम कर रहे हैं। हम चिरस्थायी दर्द से पीड़ित लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तकनीकी लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और यह फंडिंग हमें उस लक्ष्य को प्राप्त करने के एक कदम और करीब ले जाती है।“
           तकनीकी और स्वास्थ्य सेवा को निर्बाध रूप से एकीकृत करने की प्रतिबद्धता के साथ फ्लेक्सिफाईमी वैश्विक स्तर पर अपनी सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की मजबूत दृष्टि के साथ, विस्तार और मजबूत उपस्थित दर्ज कराने के लिए तैयार है। की वेंचर ने इस दौर में लेनदेन सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox