फ्लाइट्स को धमकी देने का सिलसिला जारी, अब एयर इंडिया और इंडिगो समेत 85 विमानों को बम से उड़ाने का कॉल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फ्लाइट्स को धमकी देने का सिलसिला जारी, अब एयर इंडिया और इंडिगो समेत 85 विमानों को बम से उड़ाने का कॉल

मानसी शर्मा /-  देशभर मे भारतीय विमानों को धमकी देने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। गुरुवार यानी 24अक्टूबर को एयर इंडिया और इंडिगो समेत 85विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह से विमानों को धमकी दी जा रही है।

बता दें कि इस बार धमकी एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा और विस्तारा के विमानों को दी गई है। जिसमें एअर इंडिया के 20विमान , इंडिगो एयरलाइन के 20,  विस्तारा एयरलाइन के 20और अकासा एयरलाइन की 25उड़ानें शामिल हैं। इससे पहले शनिवार यानी 19अक्टूबर को 20विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वहीं, एयरलाइन कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि इन धमकियों की वजह से करीब 600करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

एक्शन में केंद्र सरकार                                    

विमानों लगातार मिल रही धमकी के बाद केंद्र सरकार भी एक्शन में दिख रही है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 16अक्टूबर को फ्लाइट्स में एयर मार्शलों की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया था। वहीं, 16अक्टूबर को ही गृह मंत्रालय ने फर्जी धमकियों को लेकर एविएशन मिनिस्ट्री से रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा सीआईएसएफ, एनआईए और आईबी को भी रिपोर्ट देने को कहा गया था। दूसरी तरफ विमानों को धमकी देने के मामले में दिल्ली पुलिस अब तक 9एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। यही नहीं डीजीसीए की ओर से भी लगातार दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं।          

सरकार की एक्स और मेटा के साथ बैठक    

विमानों को लगातार मिल रही धमकी के बाद केंद्र सरकार में ज्वाइंट सेक्रेटरी संकेत एस भोंडवे ने बैठक बुलाई। ये बैठक मंगलवार यानी 22 अक्टूबर को बुलाई गई थी। बैठक में एक्स (ट्विटर) , मेटा , एयर इंडिया और विस्तारा के अधिकारियों ने हिस्ला लिया।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने एक्स को इस मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सरकार का कहना है कि विमानों को धमकी देने वालों पर एक्स ने कार्रवाई नहीं की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox