फुलेरा लौटेगा फिर से, “पंचायत 4” में दिखेगी प्यार, चुनाव और रहस्य की नई कहानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फुलेरा लौटेगा फिर से, “पंचायत 4” में दिखेगी प्यार, चुनाव और रहस्य की नई कहानी

अनीशा चौहान/-   अमेज़न प्राइम की सबसे चर्चित और दिल छूने वाली वेब सीरीज़ “पंचायत” का चौथा सीजन अब जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। इस सीरीज ने अपने पहले तीन सीजनों में गांव की सादगी, हास्य से भरपूर पल, और भावनात्मक गहराई के साथ दर्शकों को जोड़े रखा। अब “पंचायत 4” 2 जुलाई से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रहा है। फैंस को इस सीजन का बेसब्री से इंतज़ार है, और उम्मीद है कि ये सीजन भी दिल को छू जाने वाले पल लेकर आएगा।

चुनाव, प्यार और रहस्य से भरपूर होगी नई कहानी
“पंचायत 4” की कहानी इस बार फुलेरा गांव के पंचायत चुनाव के इर्द-गिर्द घूमेगी, जहां प्रधान जी और भूषण आमने-सामने होंगे। इस राजनीतिक टकराव में गांव के dynamics बदलते नजर आएंगे।

वहीं दूसरी ओर, रिंकी और सचिव अभिषेक त्रिपाठी के बीच प्यार की कहानी भी इस सीजन में नई दिशा लेगी। दर्शक जान सकेंगे कि क्या अब इस रिश्ते को कोई नाम मिलेगा या नहीं।

इस सीजन में प्रधान जी पर हुए हमले का रहस्य भी सुलझेगा, और साथ ही अभिषेक की कैट परीक्षा का परिणाम भी सामने आएगा, जिससे यह तय होगा कि वह फुलेरा में रहेगा या आगे की राह चुनेगा।

इसके अलावा, प्रह्लाद चा जो अपने बेटे की मौत से अभी भी टूटे हुए हैं, इस बार विकास को एक अनोखा प्रस्ताव देते नजर आएंगे, जो उनके जीवन में नई उम्मीद की किरण ला सकता है।

कलाकारों की दमदार वापसी और रिलीज़ डेट
जैसा कि उम्मीद थी, इस सीजन में भी जितेंद्र कुमार अपने प्रसिद्ध किरदार सचिव अभिषेक त्रिपाठी के रूप में लौटेंगे। उनके साथ नीना गुप्ता (मालती देवी/प्रधान जी की पत्नी), रघुबीर यादव (प्रधान जी), फैसल मलिक (प्रह्लाद चा), चंदन रॉय (विकास), संविका (रिंकी), दुर्गेश कुमार (भूषण), सुनीता राजवर, और पंकज झा जैसे मंझे हुए कलाकार भी इस बार अहम भूमिकाओं में दिखाई

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox