फार्म हाउस पर ठहरी किशोरी, नहाते हुए बनाया वीडियो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फार्म हाउस पर ठहरी किशोरी, नहाते हुए बनाया वीडियो

-कपासहेड़ा के फार्म हाउस में हुई घटना -कापसहेड़ा पुलिस ने एक गार्डनर को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- कभी होटल में, तो कभी गेस्ट हाउस में रुकने वाली महिलाओं और लड़कियों के बाथरूम में नहाते समय चोरी छुपे वीडियो बनाने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक शर्मसार करने वाला मामला दिल्ली के कापसहेड़ा थाना इलाके के एक फार्म हाउस से सामने आया है। जिसमें नाबालिग किशोरी का बाथरूम में नहाते हुए का वीडियो बनाया गया। इस मामले में कापसहेड़ा थाना की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कई वीडियो भी मोबाइल में बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 77 BNS और 12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि 15 साल की किशोरी के साथ इस तरह की घटना हुई थी। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया कि जिस फार्म हाउस में वह रुकी हुई थी, उसके बाथरूम में जब वह नहा रही थी तब किसी ने वेंटीलेटर के जरिए उसका वीडियो बनाया। जब उस लड़की को पता चला तो उसने शोर मचाया। फार्म हाउस में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। फिर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने इस मामले में अनूप कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जो उत्तर प्रदेश के सीतापुर इलाके का रहने वाला है। उसके मोबाइल की जब जांच की गई तो उसके अंदर कई सारे वीडियो मिले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी इस फार्म हाउस में गार्डनर के रूप में काम करता है और इस फार्म हाउस में वह रहता था।

यह फार्म हाउस कापसहेड़ा थाना इलाके के सालापुर खेरा में स्थित है। जहां पर आरोपी इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है, की क्या इससे पहले भी वह इस तरह की हरकत किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox