नई दिल्ली/- भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के नजफगढ़ स्थित चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान के निदेशक-प्राचार्य (डा.) एमबी गौड़ को भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के सलाहकार परिषद में सदस्य नामित किया है।
डा. गौड़ ने बताया कि यह नियुक्ति केंद्र शासित प्रदेशों के मनोनीत सदस्य के रूप में की गई है। ताकि आयोग की कार्यप्रणाली में राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों का सक्रिय प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। साथ ही आयुष पद्धति की प्रभावी योजना, निगरानी और नियमन के उद्देश्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। डा. गौड़ की इस उपलब्धि पर संस्थान के संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद