उत्तराखंड/देहरादून/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड में निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाए जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। देहरादून सहित राज्य के विभिन्न जिलों से अभिभावकों ने जिलाधिकारी कार्यालयों में इसकी शिकायतें दर्ज करवाई हैं।
इस संबंध में भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी निजी स्कूल निर्धारित नियमों के विरुद्ध जाकर मनमानी फीस वसूल रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी की जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि अभिभावकों की शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जिस पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित स्कूलों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सरकार का यह प्रयास है कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था पारदर्शी और अभिभावक हितैषी बनी रहे।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज