नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तर-पूर्वी जिला में प्रदूषण नियंत्रण के लिए जागरूकता बढ़ाने के संबंध में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है। इस मौके पर उत्तर-पूर्वी जिला डीसीपी डॉ. जॉय टिर्की और एडिशनल डीसीपी सुबोध कुमार गोस्वामी ने पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किया।
उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की ही नही है। दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हमे अपने आस-पास के वातावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। आज जो पौधारोपण किया गया है वो इसी दिशा में एक सार्थक कदम है ताकि क्षेत्र के और लोग भी इससे प्रोत्साहित हो सकें और यह संदेश दूसरे लोगों तक भी पंहुचायें। उन्हे उम्मीद है कि क्षेत्र के लोग पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षा के लिए आगे आकर ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करेंगे।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद