नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- छावला थाना पुलिस ने आरोपी को शिवपुरी भाग-1, ग्राम दीनपुर, से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया आरोपी व्यक्ति को एनआई एक्ट के आदेश का उल्लंघन करने के तहत सुश्री दिव्या अरोड़ा, एलडी की अदालत में पहले से ही अपराधी घोषित किया जा चुका है।
द्वारका जिला के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि छावला थाने की पुलिस को घोषित अपराधी दीपक गुप्ता की एक गुप्त सूचना मिली थी। आरोपी व्यक्ति मामले की सुनवाई से जानबूझकर बच के भाग रहा था। सूचना मिलते ही एसएचओ की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज कुमार और श्री के समग्र में टीम का गठन किया गया। घोषित आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए गए। एएसआई बहादुर सिंह को सूचना मिली कि दीपक गुप्ता शिवपुरी भाग-1, ग्राम दीनपुर के इलाके में रह रहा है। टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ करने पर आरोपी व्यक्ति ने अपना नाम दीपक गुप्ता बताया और वह दीनपुर-एक्सटेंशन छावला का निवासी हैं। उसका जन्म ग्राम-माजरा, थाना-कंकर खेड़ा, मेरठ में हुआ था। वह दीनपुर-छावला में कैटरिंग का काम करता था। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कोर्ट में एनआई एक्ट का मामला चल रहा था और वह उसकी सुनवाई से बच के भाग रहा था। जिसके कारण न्यायालय ने उसे घोषित अपराधी कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद