नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- रिश्वत न देने पर लोगों के घरों को तोड़ने की धमकी देने वाले जेई पर आखिर दिल्ली की निगम महापौर डॉ. शैली ओबरॉय ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शाहदरा उत्तरी जोन के उपायुक्त को एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और उसके सहयोगियों सहित भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दे दिया है। दरअसल निगम को भ्रष्टाचार मुक्त निकाय बनाने के लिए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डॉ ओबरॉय ने कहा कि शाहदरा नॉर्थ के कई पार्षदों ने जेई और उसके सहयोगियों द्वारा खुलेआम रिश्वत लेने की शिकायत की थी। पार्षदों ने कहा था कि जेई के सहयोगी खुद को एमसीडी अधिकारी बता रहे हैं। रिश्वत न देने पर लोगों को उनके घरों को तोडऩे की धमकी दे रहे हैं।
दरअसल महापौर ने निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में शुक्रवार को शाहदरा उत्तर और दक्षिण जोन के पार्षदों के साथ स्थानीय मुद्दों के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान कई पार्षदों ने जेई के खिलाफ शिकायत की। मेयर ने कहा कि इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। हम किसी भी अधिकारी को दिल्लीवासियों को परेशान नहीं करने देंगे। भ्रष्टाचार के दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त शाहदरा नॉर्थ व साउथ के पार्षदों ने क्षेत्र में अतिक्रमण, डार्क स्पॉट, सफाई कमज़्चारियों की कमी, संसाधनों की कमी, बारात घर और पार्कों के रखरखाव, आवारा पशुओं की समस्या, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, खुली नालियां, अवैध मीट की दुकानें, अवैध पार्किंग आदि समस्या के बारे में बताया। मेयर ने इन समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन