
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- पानीपत पुलिस ने बुधवार को एक ऐसे महिला साइको किलर को गिरफ्तार किया है, जिसने 35 माह के अंदर अपने परिवार के चार बच्चों की हत्या कर डाली। आरोपी पूनम, 32 वर्षीय, गोहाना के भावड़ गांव की निवासी है और राजनीति शास्त्र में एमए हैं। पुलिस के अनुसार, पूनम ने अपने बेटे और तीन भतीजियों को डुबोकर मार डाला। आरोपी को सुंदर बच्चियों से गहरी नफरत थी, और इसी नफरत में उसने ये भयानक अपराध किए।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूनम की पहली हत्या 1 दिसंबर को हुई, जब उसने अपने जेठ की छह साल की पोती विधि को शादी समारोह में घर के ऊपर की मंजिल पर स्टोर में रखे छोटे टब में डुबोकर मार डाला। टब केवल एक फीट का था और बच्ची के हाथ-पांव बाहर थे, जिससे यह साफ था कि यह कोई हादसा नहीं था। वहीं, पूनम उसी समय अचानक गायब हो गई थी।

पूछताछ में पूनम ने स्वीकार किया कि उसे सुंदर बच्चियों को देखकर गुस्सा आता था। इसके बाद पुलिस को पता चला कि उसने इसी प्रकार जनवरी 2023 में अपनी नौ साल की बेटी इशिका और उसके साथ अपने तीन साल के बेटे शुभम की हत्या की थी। इशिका को घर के आंगन में भरे पानी में डुबोकर मार दिया गया, और बेटे को भी उसी डुबोकर मारने की कोशिश की गई।

इसके अलावा पूनम ने पुलिस को बताया कि उसने 19 अगस्त 2025 को अपने मायके में अपने चचेरे भाई की छह साल की बेटी जिया को भी पानी की हौद में डुबोकर मार डाला। सभी हत्याओं का मुख्य कारण उसकी सुंदर बच्चियों से बेइंतहा नफरत थी। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच और वीडियो फुटेज की मदद से पूनम को पकड़कर वारदातों का अपराध स्वीकार कराया।
पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पूनम के मानसिक स्वास्थ्य और हत्याओं के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस सनसनीखेज मामले ने पानीपत और आसपास के इलाके में सनसनी फैला दी है।





More Stories
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान