पाकिस्तान के निष्पक्ष चुनाव पर अमेरिका ने जताई चिंता, धांधली-इंटरनेट सेवाओं पर उठाए सवाल 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान के निष्पक्ष चुनाव पर अमेरिका ने जताई चिंता, धांधली-इंटरनेट सेवाओं पर उठाए सवाल 

मानसी शर्मा / –  पाकिस्तान में चुनाव हिंसा और खराब अर्थव्यवस्था के साये में हुए। मोबाइल फोन सेवा और इंटरनेट दिन भर बंद रहा। इससे आम लोगों और यहां तक कि मीडिया को भी चुनाव के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बावजूद लोगों ने मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डाला। लेकिन नवाज शरीफ की पार्टी को छोड़कर सभी पार्टियों ने मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने पर सवाल उठाए और सरकार पर आरोप लगाए।

इस बीच, वोटों की गिनती में इमरान खान समर्थित माने जा रहे निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इन सबके बीच अमेरिका ने पाकिस्तान पर चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उल्लंघन का आरोप लगाया है और मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित करने की निंदा की है।

धांधली, इंटरनेट सेवाओं पर अमेरिका ने उठाए सवाल

मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में वोटों की गिनती के बीच अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों ने राजनीतिक हिंसा, सेल फोन सेवाओं को बंद करने और स्वतंत्रता पर प्रतिबंध की निंदा की है। अमेरिकी कांग्रेस सदस्य दीना टाइटस ने पाकिस्तान में राजनीतिक हिंसा के इस्तेमाल और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंधों की निंदा की है। उन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव को कार्यशील लोकतंत्र की आधारशिला बताया।

पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में धांधली के आरोपों और सेल्युलर और इंटरनेट सेवाएं बंद करने के बीच आम चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक जारी रही।

इमरान समर्थित उम्मीदवार चल रहे हैं आगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान की पार्टी के उम्मीदवार 154 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल (एन) और बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी 47-47 सीटों पर आगे चल रही है। चार सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इमरान खान की पार्टी के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान ने दावा किया है कि उनकी पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

अभी तक केवल घोषित हुए हैं8 नतीजे

मतदान केंद्र बंद होने के 13 घंटे से अधिक समय बाद, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) केवल आठ नेशनल असेंबली परिणामों की घोषणा कर सका है। सुबह 6 बजे के रुझानों के मुताबिक आठ में से तीन सीटों पर पीटीआई से जुड़े उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox