सरकार का बड़ा ऐलान, पूर्व PM चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक MS स्वामीनाथन को मिलेगा भारत रत्न 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सरकार का बड़ा ऐलान, पूर्व PM चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक MS स्वामीनाथन को मिलेगा भारत रत्न 

मानसी शर्मा / –  केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके दी। सबसे पहले उन्होंने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

आपातकाल के दौरान डटकर खड़े रहे चौधरी चरण सिंह

उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। चाहे वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हों या देश के गृह मंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति दी। वे आपातकाल के ख़िलाफ़ भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाइयों और बहनों के प्रति उनका समर्पण और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।‘

एक विद्वान और राजनेता थे पीवी नरसिम्हा राव

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। वह एक विद्वान और राजनेता थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox