पांचवें टेस्ट मैच में इस धमाकेदार क्रिकेटर की हुई एंट्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पांचवें टेस्ट मैच में इस धमाकेदार क्रिकेटर की हुई एंट्री

मानसी शर्मा / – इस समय भारतीय टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। 7 मार्च से धर्मशाला में सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। BCCI ने आखिरी मुकाबले के लिए रिंकू सिंह को भी स्क्वॉड में शामिल किया है। अगर ऐसा होता है तो रिंकू सिंह का यह डेब्यू टेस्ट मुकाबला होगा। बता दें, रिंकू सिंह धर्मशाला भी पहुंच गए हैं।

रिंकू सिंह ने साझा की तस्वीर

भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने धर्मशाला पहुंचने की खबर खुद सोशल मीडिया पर दी है। धर्मशाला पहुंचते ही रिंकू सिंह ने इंग्लैंड टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम के साथ मुलाकत की और सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि मैक्कुलम हर बार उनके लिए एक प्रेरणा रहे हैं।

IPL में दिखी चुके हैं जलवा

बता दें, न्यूजीलैंड टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम IPL में भी जलवा दिखा चुके हैं। IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए क्रिकेट खेला है। इसके साथ वह KKR टीम के कोच भीऐसे में मैक्कुलम का रिंकू सिंह से पुराना वास्ता रहा है।

भारतीय टीम को मिल सकती है मजबूती                

अगर रिंकू सिंह भारतीय टीम में शामिल होते हैं तो टीम को काफी मजबूती मिलेगी। अब तक सीमित ओवर्स के खेल में रिंकू सिंह ने खुद को बेस्ट फिनिशर के रूप में साबित किया है। आखिरी मैच में अगर रिंकू सिंह खेलते हैं तो अपने बल्ले से इंग्लैंड के बैजबॉल गेम का करारा जवाब दे सकते हैं। रिंकू सिंह को रजत पाटीदार की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox