
मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव काफी करीब हैं। पीएम मोदी हर दिन रैलियां कर रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ये धमकी कर्नाटक के एक शख्स ने दी है उस शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल, मोहम्मद रसूल नाम के शख्स ने ये धमकी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की है। वीडियो में वह तलवार लहराते नजर आ रहा है और कह रहा है कि अगर कांग्रेस की सरकार केंद्र में आई तो वो पीएम मोदी को मौत के घाट उतार देगा।
इन धाराओं में हुआ केस दर्ज
समाचार एजेंसी एएनआई ने कर्नाटक में यदगिरी पुलिस के बयान के हवाले से बताया कि इस मामले में सुरपुर पुलिस थाने में मोहम्मद रसूल कद्दरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, शख्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो अपलोड किया जिसमें उसने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। IPC के सेक्शन 505 (1)(बी) और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। सुरपुर पुलिस इसके अलावा अलावा आरोपी की तलाश में जुटी है और इसी सिलसिले में हैदराबाद सहित कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है।
बीजेपी के नेता ने कही ये बात
वहीं इस मामले में बीजेपी के नेता और सीनियर एडवोकेट नलिन कोहली ने एएनआई से बताया कि, “पीएम मोदी को दी गई इस धमकी से यह दिखता है कि कर्नाटक में ऐसे तत्व उजागर होने लगे हैं जो पाकिस्तान जिंदाबाद कहना चाहते हैं, जो पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देते हैं और जो वहां के रेस्टोरेंट में बम डालकर भाग जाते हैं।”





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ