पहलगाम हमला: राजनाथ सिंह ने दिया आश्वासन, भारत आतंकवाद से डरेगा नहीं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पहलगाम हमला: राजनाथ सिंह ने दिया आश्वासन, भारत आतंकवाद से डरेगा नहीं

-पर्दे के पीछे बैठकर ऐसी नाकाम साजिश रचने वाले को सजा मिलेगी- राजनाथ सिंह

पहलगाम/सिमरन मोरया/- पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने कहा, मैं इस मंच से देशवासियों को आश्वस्त करता हूँ कि घटना के मद्देनजर भारत सरकार हर वह कदम उठाएगी जो आवश्यक और उचित होगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शामिल लोगों को जल्द ही करारा जवाब मिलेगा और भारत ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधि से डरने वाला नहीं है। रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या के एक दिन बाद की है।
उन्होंने कहा, हम न केवल इस घटना को अंजाम देने वालों का पता लगाएंगे, बल्कि उन लोगों तक भी पहुंचेंगे, जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर भारत की धरती पर इस नापाक हरकत को अंजाम देने की साजिश रची है।
रक्षा मंत्री ने कहा, भारत इतनी पुरानी सभ्यता और इतना बड़ा देश है कि इसे ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधि से डराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, ऐसी हरकतों के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही करारा जवाब देंगे।

राजनाथ सिंह ने पहलगाम में हुए हमले को बेहद अमानवीय बताया। उन्होंने कहा, इस हमले ने हम सभी को गहरे दुख और पीड़ा में डाल दिया है। उन्होंने कहा, मैं भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूंगा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक इस कायराना हरकत के खिलाफ एकजुट है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox