मानसी शर्मा / – भाजपा के प्रवक्ता और राज्यसभा सुधांशु त्रिवेदी ने I.N.D.I.A गठबंधन के साथ राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में पूरी तरह ध्वस्त होने के बाद विपक्ष के इस तथाकिथत I.N.D.I. गठबंधन की यारी अब छिन्न-भिन्न हो गई है।इस बौखलाहट में अब कांग्रेस पार्टी आपत्तिजनक बयान देने पर आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आधारहीन और अनर्गल बयान दिया है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में उत्तर से दक्षिण तक देश की प्रबुद्ध जनता ने जो लोकतंत्र के नाम पर राजतंत्र चला रहे थे, उन्हें सबक सिखाने का काम किया। कश्मीर में अब्दुल्ला या मुफ्ती परिवार, चुनाव हार गए। पंजाब में बादल परिवार चुनाव हारा,हरियाणा में हुड्डा परिवार चुनाव हारा,अशोक गहलोत जी का बेटा चुनाव हारा,उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की पत्नी चुनाव हारीं,चौधरी अजीत सिंह और उनके बेटे चुनाव हारे,बिहार में लालू प्रसाद यादव जी की बेटी चुनाव हारीं,तेलंगाना में केसीआर जी की बेटी चुनाव हारीं और परिवारवाद के सबसे बड़े प्रतीक राहुल गांधी भी चुनाव हारे।
इंदिरा गांधी और राजीव गांधी कैसे प्रधानमंत्री बने थे, ये भी सबको मालूम है- त्रिवेदी
राज्यसभा सासंद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू जीरो वोट पाकर प्रधानमंत्री बने थे, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी कैसे प्रधानमंत्री बने थे, ये भी सबको मालूम है।विधानसभा चुनावों में पूरी पराजय और तथाकथित INDI गठबंधन के विघटन के बादकांग्रेस पार्टी बौखला गई है। इसी बौखलाहट में कांग्रेस पार्टी ने आपत्तिजनक बयानबाजी शुरू कर दी है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण