द्वारका / शिव कुमार यादव / – पालम कालोनी के अंतर्गत मंगलापुरी, पालम मेंन रोड, परशुराम चौक पर इतनी गंदगी एवम मलबा फैला हुआ है जिससे लोगों का आना जाना दूभर हो गया है। यह एक मुख्य सड़क है जिससे सभी आसपास के क्षेत्रवासी अपने रोजमर्रा के काम के लिए प्रयोग करते है और साथ ही मुख्य आवाजाही का मार्ग है इसलिए इससे सभी का जीवन प्रभावित हो रहा है और सभी को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

परशुराम चौक की हालत को देखते हुए फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने नगर निगम के उपायुक्त से मांग की है कि इसे तत्काल संज्ञान में लेकर सफाई करा कर इस समस्या का निस्तारण करे जिससे क्षेत्र की सभी महिलाए, बड़े बुजुर्गो, बच्चो, राहगीर आदि को कोई असुविधा न हो।


More Stories
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात