
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को लेकर आधिकारिक राजकीय यात्रा पर भारत पंहुचे ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस और उनकी पत्नी मारेवा ग्रैबोव्स्की-मित्सोटाकिस का भव्य स्वागत किया गया। दोनों के राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया तथा राष्ट्रपति भवन में ग्रीक पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

किरियाकोस मित्सोटाकिस अपनी पत्नी संग राजघाट भी गए। वहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। ग्रीस के पीएम ने बताया कि भारत का दौरा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ग्रीस के लिए भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी विशेष महत्व रखती है।

किरियाकोस मित्सोटाकिस ने कहा, “कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री की ग्रीस यात्रा के अनुरूप, आधिकारिक राजकीय यात्रा पर भारत में होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ग्रीस के लिए भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी विशेष महत्व रखती है। हमें न केवल विभिन्न विषयों जैसे राजनीतिक परामर्श, रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा, बल्कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने का भी अवसर मिलेगा। इसलिए यहां होना वास्तव में सौभाग्य की बात है, मैं प्रधानमंत्री के रूप में हम दोनों के बीच होने वाली चर्चाओं का इंतजार कर रहा हूं।“ बता दें कि ग्रीस के प्रधानमंत्री 21 और 22 फरवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा