पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने गया एक व्यक्ति, बदले में मिली मौत की सजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने गया एक व्यक्ति, बदले में मिली मौत की सजा

मानसी शर्मा / –  हरियाणा कै पंचकूला के सेक्टर-20 में एक व्यक्ति के सिर में हथोड़ी मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक पति-पत्नी के झगड़े के झगड़े को छुड़ाने के लिए गया था। तभी गुस्से में आकर पति ने व्यक्ति के सिर में हथौड़ी मारी और उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान जगतार गांव फतेहपुर सेक्टर 20 निवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-20 पार्ट-2 निवासी सावित्री ने बताया कि उसका पति अरविंद शराब पीने का आदी है। उसके पति की किसी बात को लेकर उसके साथ बहस हो गई थी उसके बाद उसके पति उसे मरने लगा। इसी दौरान एक व्यक्ति महिला का बीच बचाव करने लगा, तो अरविंद ने उसके सिर में हथोड़ी मार दी। हथौड़ी लगते ही अरविंद लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। उसके बाद आरोपी अरविंद मौके से फरार हो गया। महिला जगतार को लहूलुहान अवस्था में ऑटो में डालकर सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंची। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने जगतार को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
इसके बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना दे दी गई है।

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तालाश में जुटी हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox