पति को आया हार्ट अटैक, शव को देख पत्नी ने सातवीं मंजिल से लगा दी छलांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पति को आया हार्ट अटैक, शव को देख पत्नी ने सातवीं मंजिल से लगा दी छलांग

मानसी शर्मा /- यूपी के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहां पत्नी अपने पति के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बता दें, महिला के पति की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला

यह मामला गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र का है जहां वैशाली चौकी सेक्टर-3 एलकॉन अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से एक नवविवाहिता ने पति की हार्ट अटैक से मौत के बाद छलांग लगा दी। एक घर से दो लाशें निकलने पर चीख-पुकार मच गई। खबर के अनुसार, 3 महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। सोमवार को महिला अपनी पति के साथ दिल्ली स्थित चिड़ियाघर घूमने के लिए गई थी और वहीं पर अचानक से पति के दिल में दर्द शुरू हो गया। जिसकी सूचना परिवारजनों को दी गई। परिवार के लोग तुरंत पति को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

सातवीं मंजिल से कूदकर ली अपनी जान

पति की डेड बॉडी देर शाम घर पहुंची जिसके बाद पत्नी इस सदमे को बरदाश्त नहीं कर पाई और सातवीं मंजिल की बॉलकनी से छलांग लगा दी। पत्नी को पास के मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई। खबर के अनुसार, मृतक अंजली की उम्र करीब 22 वर्ष थी और पति अभिषेक आहुवालिया 25 साल का था। अंजली का पति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox