बिहार/अनीशा चौहान/- बिहार की राजधानी पटना में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पटना सिटी अनुमंडल के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगारियामा के पास ऑटो और हाइवा ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 7 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंगा स्नान कर लौट रहे थे यात्री
जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग शनिवार सुबह भादो की अमावस्या पर गंगा स्नान करके लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में अचानक हाइवा ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई शव सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
5 लोग गंभीर रूप से घायल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


More Stories
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!