पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बग्गा व कुमार विश्वास को मिली राहत, एचसी ने एफआईआर रद्द की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बग्गा व कुमार विश्वास को मिली राहत, एचसी ने एफआईआर रद्द की

-केजरीवाल पर टिप्पणी को लेकर बग्गा पर भिड़ गई थी तीन राज्यों की पुलिस, फिर केजरीवाल पर बरसे

चंडीगढ़/- आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास के साथ ही पंजाब और हरियाणा कोर्ट से दिल्ली के भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को भी राहत मिल गई है। हाई कोर्ट ने विश्वास के साथ ही बग्गा के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। इस केस में तेजिंदर की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस दिल्ली पहुंची थी और उसका दिल्ली और हरियाणा पुलिस के साथ टकराव हुआ था। आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी को लेकर दर्ज एफआईआर रद्द होने के बाद बग्गा ने एक बार फिर दिल्ली के सीएम को निशाना बनाया और कहा कि उनकी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
              दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत ’कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर हुई थी। दिल्ली के सीएम की ओर से विधानसभा में फिल्म पर दिए गए बयान का विरोध करते हुए बग्गा ने केजरीवाल पर टिप्पणी की थी। इसके बाद पंजाब में बग्गा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मार्च में पंजाब पुलिस बग्गा की गिरफ्तारी के लिए राजधानी पहुंची थी। पंजाब पुलिस बग्गा को लेकर निकल चुकी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस के कहने पर हरियाणा पुलिस ने मोहाली में रास्ता रोक लिया। दिल्ली पुलिस बग्गा की हिरासत को अवैध बताते हुए उन्हें वापस ले आई थी और पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज किया था।
             बग्गा पर भड़काऊ बयान, समुदायों के बीच नफरत फैलाने जैसे आरोप लगाकर मोहाली पुलिस ने केस दर्ज किया था। बग्गा ने इस एफआईआर के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद बग्गा ने इसे सत्य की जीत बताया। बग्गा ने कहा, ’’सत्यमेव जयते। आज पंजाब हाईकोर्ट द्वारा केजरीवाल के मुंह पर जो तमाचा लगा है उसे वह भूलने वाले नहीं। पंजाब हाईकोर्ट में आज केजरीवाल की हार हुई है अब दिल्ली में उनकी हार होगी। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि दिल्ली में अपनी सरकार की उलटी गिनती शुरू कर दीजिए।’’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox