पंचायत चुनाव: प्रथम चरण के लिए 89 पोलिंग पार्टियां रवाना, 24 जुलाई को चार ब्लॉकों में मतदान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंचायत चुनाव: प्रथम चरण के लिए 89 पोलिंग पार्टियां रवाना, 24 जुलाई को चार ब्लॉकों में मतदान

Oplus_131072

चमोली/अनीशा चौहान/- चमोली जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की तैयारी पूरी हो चुकी है। 24 जुलाई को ज्योर्तिमठ, नारायणबगड़, थराली और देवाल विकास खंडों में मतदान होगा। इसके तहत मंगलवार को इन चार ब्लॉकों से 89 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। वहीं, शेष 164 पोलिंग पार्टियां बुधवार को अपने-अपने मतदेय स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी।

जनपद में प्रथम चरण के तहत कुल 258 मतदेय स्थलों पर मतदान किया जाना है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। मंगलवार को रवाना हुई पोलिंग टीमें अपने-अपने केंद्रों पर पहुँचकर मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी।

बरसात और संभावित आपदा को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी के साथ एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) के जवानों की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता दी जा सके।

द्वितीय चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां 26 और 27 जुलाई को संबंधित विकास खंडों से रवाना की जाएंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, “चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप जनपद में प्रथम चरण के मतदान की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को 89 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है, जबकि शेष पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी। हमारा प्रयास है कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो।”

चमोली जिले में पंचायत चुनाव की यह प्रक्रिया लोकतंत्र की जड़ों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox