नोएडा यूनिटी रन में BRG ग्रुप का दबदबा, धावकों ने जीता मैदान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/नोएडा/उमा सक्सेना/- नोएडा में रविवार सुबह आयोजित यूनिटी रन – 5th Edition में ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। मैदान पर उतरे BRG ग्रुप के धावक किसी मिशन पर निकली टुकड़ी की तरह नज़र आए। अनुशासन, फिटनेस और एकजुटता का ऐसा प्रदर्शन हुआ जिसने बाकी प्रतिभागियों को भी प्रभावित किया।

सैकड़ों के बीच दिखा BRG का जोश

इस आयोजन में सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, लेकिन भीड़ के बीच BRG ग्रुप के धावक सबसे अलग नज़र आए। उनका जोश, उनकी ऊर्जा और उनका तालमेल मैदान पर साफ झलक रहा था। आयोजन स्थल पर मौजूद दर्शकों और आयोजकों के बीच लगातार चर्चा यही थी कि BRG ने इस रन को नए स्तर पर पहुँचा दिया।

दीपक छिल्लर का बयान – फिटनेस ही असली जीत

टीम BRG के लीडर दीपक छिल्लर ने साफ कहा,“हमारा उद्देश्य केवल दौड़ जीतना नहीं, बल्कि समाज को स्वास्थ्य और फिटनेस के महत्व से जोड़ना है। अनुशासन और टीम भावना से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आज हमारे धावकों ने यह साबित कर दिखाया।”

5 किमी दौड़ के नतीजों ने चौंकाया

रन के नतीजों ने भी BRG ग्रुप की ताक़त को पूरी तरह सामने ला दिया।

धर्मवीर – ओवरऑल द्वितीय स्थान, आयु वर्ग में प्रथम

धर्मवीर सैनी – ओवरऑल तृतीय, आयु वर्ग में प्रथमअब्बास – 13–18 आयु वर्ग में तृतीय

राजीव कुमार – 36–50 आयु वर्ग में प्रथमराजेंद्र सिंह बावा – 50–60 आयु वर्ग में द्वितीय

राजेश कुमार – 50–60 आयु वर्ग में तृतीय

ये नतीजे इस बात का सबूत हैं कि BRG ग्रुप केवल भागीदारी के लिए मैदान में नहीं उतरा था, बल्कि पूरे आयोजन पर अपनी पकड़ बनाने आया था।

कौन-कौन धावक बने रन का हिस्सा

BRG के कई धावकों ने दौड़ को मजबूती से पूरा किया और दर्शकों की तालियाँ बटोरीं। इनमें शामिल रहे – बावा सिंह, नरेंद्र सिंह, गीता, धर्मवीर सैनी, शलभ खरे, गुलाब, अमृत कौर, शमशेर, राजीव, ललिता पांडे, राजेश, अशुतोष, राजेश कुमार शर्मा, अनिल कुमार त्यागी, अब्बास, रिजुल हांडा, ललित सहगल, जय प्रकाश यादव और आकाश मिश्रा।

सम्मान का पल – BRG को मिला मोमेंटो

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने टीम BRG को विशेष मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह पल BRG धावकों के लिए किसी बड़ी जीत से कम नहीं था। सम्मान मिलने के बाद धावकों का मनोबल और ऊँचा हो गया और हर चेहरे पर गर्व की चमक साफ दिखाई दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox