
– कहा- बापू स्वच्छता के पक्षधर थे
मानसी शर्मा/- यूपी के गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी ने आदित्यनाथ ने कहा कि आज 2 अक्टूबर है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। सत्य अहिंसा की क्या ताकत होती है देश की आजादी के दौरान महात्मा गांधी के नेतृत्व में चला भारत का स्वाधीनता आंदोलन इस बात की गवाही देता है पूरी दुनिया के लिए यह शोध और उत्सुकता का कारण बना हुआ है कि क्या केवल सत्य अहिंसा के मार्ग पर ही चलकर आजादी पाई जा सकती है। लेकिन भारत ने ये करके दिखाया है।
सीएम योगी ने कहा कि भारत की स्वाधीनता आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पदार्पण जिन मूल्यों के आधार पर हुआ था उसमें स्वदेशी का महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत का स्वाधीनता आंदोलन सत्य अहिंसा के मार्ग पर अनुसरण करते हुए स्वदेशी का अवलंबन करते हुए सैकड़ों वर्षोंकी गुलामी से भारत को मुक्त करने में सफल रहा। इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता के पक्षधर थे। उन्होंने स्वच्छता के प्रति समाज का आह्वान किया था। आज बापू के स्वदेशी सपने को साकार करने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और दुनिया के लिए एक मॉडल बन रहा है और भारत की ताकत का एहसास कर रहा है। इसके साथ ही स्वदेशी अब केवल खादी तक नहीं है बल्कि स्वदेशी देश में दिनचर्या बन गया है। स्वेदशी वस्तुओं को लेकर और मेक इन इंडिया के इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार 25 सितंबर से 29 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया था।
सीएम योगी ने दी विजयादशमी की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज गांधी जयंती है और इस अवसर पर खादी में उत्तर प्रदेश सरकार 25% फीसदी की छूट आज से प्रारंभ की है। स्वच्छता महात्मा गांधी को सबसे ज्यादा पसंद थी पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान के माध्यम से इसे एक नई ऊंचाई दी। स्वच्छता हमारी पहचान बन चुकी है। गांधी जी के सपनों को भाजपा की सरकार पूरी कर रही है। मैं उनके जयंती पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देता हूं और आज ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुरी शास्त्री की जयंती है। मैं इस अवसर पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देता हूं। मैं सभी को विजयादशमी की बधाई देता हूं।





More Stories
ग्रेटर नोएडा में परिवार के 5 सदस्यों की मौत: मृतक के मोबाइल में मिला अहम सुराग, दोनों बहनें और बहनोई गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने जयंती पर गांधी,शास्त्री व मसूरिया दीन पासी को किया याद..दी श्रद्धांजलि
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,