निर्विरोध दिल्ली की मेयर बनी शैली ओबरॉय, चुनाव से ठीक पहले मैदान से हटी बीजेपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निर्विरोध दिल्ली की मेयर बनी शैली ओबरॉय, चुनाव से ठीक पहले मैदान से हटी बीजेपी

-आले मोहम्मद इकबाल बने डिप्टी मेयर,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में आज होने वाले मेयर चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान से हट गई और अपनी मेयर प्रत्याशी शिखा राय और डिप्टी मेयर प्रत्याशी सीमा पांडेय का नाम वापस ले लिया है। बीजेपी ने मेयर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी डॉ शैली ओबरॉय को निर्विरोध चुन लिया गया है।
               भारतीय जनता पार्टी ने बताया कि ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि पार्टी के सभी प्रयासों के बावजूद आम आदमी पार्टी ने स्थाई समिति एवं वार्ड समितियों का गठन नहीं होने दिया और न ही इसके लिए कोई कदम उठा रही है। इस वजह से नगर निगम में कोई कार्य नहीं हो पा रहा है।
               बीजेपी पार्षद और मेयर प्रत्याशी शिखा राय ने कहा कि माफी चाहती हूं उन पार्षदों से जिन्हें मेरे लिए वोट करना था। उनका बहुत बहुत धन्यवाद। बीजेपी के इस कदम की वजह से डॉ शैली ओबरॉय दिल्ली की मेयर बन गई हैं, वहीं आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर पद पर निर्विरोध चुने गए हैं।

               दरअसल, बुधवार यानी आज दिल्ली में मेयर का चुनाव होने वाला था. माना जा रहा था कि इस चुनाव में सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय और भारतीय जनता पार्टी की नेता शिखा राय के बीच था। अधिकारियों ने बताया था कि 26 अप्रैल को होने वाले महापौर चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे, जिनमें मौजूदा महापौर ओबेरॉय और भाजपा की शिखा राय हैं लेकिन इससे पहले ही बीजेपी के उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए।
                शैली ओबेरॉय 22 फरवरी को दिल्ली की मेयर चुनी गई थीं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टीट की रेखा गुप्ता को 34 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में शैली को 150 वोट मिले थे, वहीं, बीजेपी की रेख गुप्ता को 116 वोट मिले थे. दिल्ली नगर निगम में आम आमदी पार्टी की सरकार है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox