सैफ अली खान हमेशा से फिल्मों में अपने नए अंदाज के लिए जाने जाते हैं, आप को बता दे, की उनकी फिल्मों का कॉन्सेप्ट हमेशा से ही अलग रहा हैं। सैफ अली खान हमेशा से फिल्मों में नए किरदारों में नजर आते हैं, जिन किरदारों को लोग काफी पसंद भी करते है।
फिल्म भूत पुलिस एक पैरानार्मल कॉमेडी फिल्म है, जिसके पहले लुक को शेयर किया गया है। इस लुक में सैफ अली लैदर की ब्लैक जैकिट और गले में चेन पहने नजर आ रहे हैं, उन्होंने हाथ में स्केप्चर पकड़ा हुआ है। इस फिल्म में सैफ के अलावा अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी।
बता दें कि फिल्म भूत पुलिस का निर्देशन पवन कृपालनी ने किया है, फिल्म को जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म (डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी) पर रिलीज किया जाएगा।
बता दें कि सैफ अली खान की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भूत पुलिस का पोस्टर शेयर किया है और कैप्शन देते हुए लिखा है कि ‘पैरानॉर्मल से ना डरें और विभूति के साथ सुरक्षित महसूस करें। इस फिल्म में सैफ विभूति नामक किरदार की भूमिका निभा रहे हैं।



More Stories
महाराष्ट्र टूरिज्म ने नई दिल्ली में आयोजित SATTE 2026 में दिखाई गई “उभरते टूरिज्म की रोचक झलकियां”
किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात
शादी की अटकलों के बीच मुंबई में साथ दिखे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को फिर धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने
“पत्नी सुनेत्रा संभालेगी डिप्टी सीएम का पद, शाम को लेंगी शपथ”
‘बॉर्डर 2’ पर नहीं पड़ा ‘मर्दानी 3’ का असर, नई रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रही फीकी