मानसी शर्मा /- बिहार के नवादा अग्निकांड में एक ओर पुलिस लगातार आरोपियों को चिन्हित करके गिरफ्तार कर रही है। वहीं, इस घटना को लेकर सियासी बयानों का दौर भी चल चुका है। केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही उन्होंने आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। तो वहीं, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने इस घटना को “यादव बनाम दलित”कर दिया है। दरअसल, मांझी के अनुसार इस घटना में जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वो यादव समाज से ही आते हैं। बता दें, नवादा अग्निकांड में अबतक 15 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
चिराग पासवान ने सीएम से की मांग
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बिहार के नवादा में दबंगों और अपराधियों द्वारा महादलित टोले के लगभग 80 घरों में आग लगाने की ख़बर बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। एनडीए सरकार का प्रमुख सहयोगी होने के नाते माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से मांग करता हूं कि ऐसे दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाए और पीड़ितों की आर्थिक मदद का हर संभव प्रावधान करें। साथ ही, मामले की न्यायिक जांच की भी मांग करता हूं ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटना करने की हिमाकत भी न करे। पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी और मेरे पार्टी की गहरी संवेदना है, मैं जल्द ही घटनास्थल का दौरा कर परिजनों से मुलाकात करूंगा।“
मांझी ने राहुल से पूछा सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशव मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि हमारे देश में विपक्ष की विचित्र लीला है। विपक्ष के लोग पहले दलितों पर अत्याचार करवातें हैं फिर उस घटना को मुद्दा बनाकर सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठाते हैं। नवादा की घटना में जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उसमें 90 फीसदी लोग एक जाति विशेष के हैं और राजद समर्थक हैं। राहुल गांधी जी अब इस पर कुछ बोलेंगें या फिर चुप्पी साध लेंगें?


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई