नजफगढ़ में बढ़ रही निगम अधिकारियों की मनमानी, लालडोरा में बन रहे मकान को तोड़ने पंहुचे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में बढ़ रही निगम अधिकारियों की मनमानी, लालडोरा में बन रहे मकान को तोड़ने पंहुचे

-ग्रामीणों के विरोध के चलते निगम व पुलिस टीम वापिस लौटी, निगम जोन चेयरमैन ने कही जांच कराने की बात
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ निगम जोन में भवन विभाग के अधिकारियों की मनमानी बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस अवैध निर्माण को अधिकारियों को रोकना चाहिए वहां तो कई-कई मंजिल की इमारते बन गई और जो निर्माण उनकी हद में ही नही है उनपर आखिर किस की सह पर अधिकारी कार्यवाही का दम भर रहे हैं। वैसे तो कानून के हिसाब से लाल डोरा में कोई भी निर्माण अवैध नही माना जाता है, वहां निगम का भवन विभाग भी कोई कार्यवाही नही कर सकता। लेकिन ईस्सापुर वार्ड कें उजवा गांव में निगम अधिकारियों की मनमानी सामने आई है। जहां एक व्यक्ति के मकान की पहली मंजिल को तोड़ने के लिए निगम का भवन विभाग पुलिस दलबल के साथ पंहुच गया। लेकिन ग्रामीणों के कड़े विरोध के चलते निगम व पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा।
                 यहां बता दें कि उजवा गांव में मनोज चोटीवाला अपने मकान की पहली मंजिल पर निर्माण कर रहे थे। मकान गांव के लाल डोरा में होने के कारण इसके लिए निगम की अनुमति की भी जरूरत नही थी। लेकिन निगम के भवन विभाग के अधिकारी इस मकान को अवैध बताकर तोड़ने पंहुच गये। इस संबंध में मकान मालिक मनोज चोटीवाला ने बताया कि वह निगम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। जो बात कुछ पार्षदों को रास नही आ रही है। यहां बता दें कि जिस व्यक्ति के मकान पर तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के लिए निगम टीम पहुंची थी वह दिचाउं वार्ड की निगम पार्षद के करीबी मनोज चोटीवाला का है। मनोज चोटीवाला ने कहा कि उसका मकान लाल डोरे में आता है मकान की पहली मंजिल के ऊपर मकान बन रहा था। शनिवार को नगर निगम की टीम तोड़ने पहुंच गई लेकिन गांव के लोगों के विरोध की वजह से मकान बच गया। जमीन पर किसी तरह का विवाद नहीं है। मनोज ने यह भी कहा कि ईसापुर वार्ड के लाल डोरे में सैकड़ों मकान बन रहे हैं। कहीं भी निगम पुलिस को लेकर नहीं गई। वह चुनाव की तैयारी में है इसलिए उन को निशाना बनाया जा रहा है।
               वही नजफगढ़ निगम वार्ड जोन के चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने कहा कि दिल्ली में 80 फीसदी आबादी के मकान इसी तरह बने हैं।  अगर लालडोरा में कोई मकान बन रहा है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। निगम उस पर कार्यवाही नही कर सकता। अगर किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसा हुआ है तो गलत है और वह इसकी जांच कराएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox