दिल्ली में बड़ी कार्रवाई: डिलीवरी बॉय के पास से अवैध पिस्टल बरामद 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-वारदात को अंजाम देने से पहले दबोचा

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   राजधानी दिल्ली में अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की गुलाबी बाग थाना पुलिस ने एक कुख्यात युवक को गिरफ्तार किया है, जो अवैध हथियार के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि पकड़ा गया युवक एक ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था।

पिकेट चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी
घटना 3 और 4 अप्रैल की दरमियानी रात की है, जब गुलाबी बाग थाने के एएसआई मनोज कुमार और डीएचजी कॉन्स्टेबल विदेश प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के पास Y-पॉइंट पिकेट पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान करीब 2 बजे एक युवक बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह अचानक यू-टर्न लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया।

तलाशी में मिला अवैध हथियार
पकड़े गए युवक की पहचान सुंदर (23 वर्ष), निवासी मेहमूदपुर, गाजियाबाद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में एएसआई राज कुमार और कॉन्स्टेबल संदीप भी शामिल हुए।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है और जिस बाइक से वह घूम रहा था, वह उसके भाई की है। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह नशे और शराब का आदी है और कुछ समय पहले गलत संगत में पड़कर अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। उसने करीब पांच महीने पहले गाजियाबाद के एक व्यक्ति वसीम से 25 हजार रुपये में यह पिस्टल खरीदी थी, ताकि वह लोगों को डराकर आसानी से लूटपाट कर सके।

वारदात से पहले ही दबोचा गया आरोपी
घटना वाली रात आरोपी इलाके में किसी आसान शिकार की तलाश में घूम रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसे समय रहते पकड़ लिया गया। इससे एक संभावित बड़ी वारदात टल गई।

गिरफ्तार युवक सुंदर एक स्कूल ड्रॉपआउट है और लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा है। आसान पैसे कमाने के लालच में उसने अपराध का रास्ता अपनाया।

बरामद सामान
एक ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए उत्तर जिला के डीसीपी राजा बंथिया (IPS) ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है और इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox