
नजफगढ़ वार्ड में पार्षद मीना तरूण यादव ने चलाया सफाई अभियान, लोगों से सफाई रखने की अपील भी की
-पूरे वार्ड में सडकों और नालियो की सफाई करवाई और दवाइयों का छिड़काव कराया
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ निगम वार्ड 43 एस की पार्षद मीना तरूण यादव ने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पूरे वार्ड में न केवल सफाई अभियान चलाया हुआ है बल्कि लोगों से कोरोना के बचाव के लिए जरूरी दो गज की दूरी व मास्क का उपयोग करने की भी अपील की है।
पिछले एक महीने से नजफगढ़ निगम वार्ड में मौसम के बदलाव के तहत होने वाली बिमारियों से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए पूरे वार्ड में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पार्षद मीना तरूण यादव स्वयं अभियान का संचालन व निर्देशन करने के लिए सफाई कर्मचारियों के साथ दिखाई देती है। शनिवार को उन्होने वाई ब्लाक, प्रेमनगर की गलियों, सडकों और नालियो की सफाई करवाई और दवाइयों का छिड़काव कराया। साथ ही उन्होने वार्ड वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास कूड़ा और पानी इक्ट्ठा न होने दे और कूड़ा हमेशा कूड़ादान में ही डाले ताकि हमारा वार्ड हमेशा साफ सुतरा रहे। इससे पहले रोशन विहार पार्ट-1 और जेड -ब्लॉक प्रेम नगर की गलियों की सडकों और नालियो की सफाई करवाई गई।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि अभी कोरोना काल पूरी तरह से खत्म नही हुआ है लेकिन हमने भरसक प्रयास किया है कि कोरोना गंदगी की वजह से न फैले। इसके लिए समय-समय पर वार्ड में सफाई का कार्य किया गया है। उन्होने लोगों से अपील की कि सभी सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें और दो गज की दूरी व माॅस्क का उपयोग जरूर करे ताकि हम अपने आप को सुरक्षित रखने के साथ-साथ वार्ड को भी सुरक्षित रख सकें।





More Stories
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
नजफगढ़ में गोकशी कांड के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है : दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर
जल्द नहीं जागे हिंदू तो सबकुछ हाथ से निकल जाएगा: डॉ. सुनील देवधर चेतना