
द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने 1 करोड़ की लूट में शामिल एक बदमाश को नजफगढ़ के रोशन गार्डन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम सुरेंदर दास है जो नजफगढ़ के धर्मपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से एक देसी पिस्टल और एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी ने साल 2023 के दिसंबर महीने में बिहार के बेगुसराय में 01 करोड़ की लूट के दौरान फायरिंग की थी।
इस संबंध में द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की नजफगढ़ के रोशन गार्डन में एक बदमाश पिस्टल लेकर वारदात करने के इरादे से घूम रहा है। इसे दबोचने के लिए एसीपी सतीश दहिया और एसएचओ अजय कुमार की देखरेख में एसआई सुनील, हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह, हवा सिंह और राजपाल की टीम बनाई गई। पुलिस ने रोशन गार्डन में ट्रैप लगाया तभी उन्हें संदिगथ परिस्थिति में एक शक्श घूमता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा परन्तु पुलिसकर्मियो ने उसका पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान इसके पास से ज़िंदा कारतूस के साथ एक देसी पिस्टल बरामद की। पुलिस पूछताछ में इस बदमाश ने बताया की वह पिछले साल 21 दिसंबर को बिहार के बेगुसराय में 01 करोड़ की लूट के दौरान फायरिंग करके फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।





More Stories
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित