नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक लुटेरे को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक लुटेरे को किया गिरफ्तार

-पुलिस ने आरोपी से एक आई-फोन-12 भी बरामद किया -अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस ने एक लुटेरे को सीसीटीवी फुटेज की सहायता से न्यू रोशन विहार, नजफगढ़, से गिरफ्तार किया है। टीम ने लुटेरे से छीना हुआ मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया है।

द्वारका जिले के डीसीपी ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की 27 जून को शिकायतकर्ता अपने कुत्ते को घूम रही थी और फोन पर अपने दोस्त से बात कर रही थी। तभी अचानक एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया और उसका मोबाइल फोन छीन कर समय रहते वहां से भाग गया। मामले को तुरंत दर्ज किया गया और सड़क अपराध मैं शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रशासन ने कानून बनाए हुए हैं। इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एएसआई सुभाष सिंह, एचसी हवा सिंह, एचसी सुमित, एचसी जोगिंदर और एचसी कविता श्योराण की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने बताए गए स्थान का दौरा किया और वहां पर उपस्थित व्यक्तियों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से अपराधी की लोकेशन न्यू रोशन विहार छावला के पास मिली। टीम ने रोशन विहार में जाल बिछाया और आरोपी को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया।

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम रवि उर्फ रोहित उर्फ गांजा बताया। लगातार पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि उसे महंगे मोबाइल फोन रखने का शौक है। अपने शौक को पूरा करने के लिए उसने आईफोन 12 चोरी किया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी से कई मामले सुलझाने का दावा कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox