नजफगढ़ के साई बाबा मंदिर के पास सैलून की दुकान में चली गोली, दो की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ के साई बाबा मंदिर के पास सैलून की दुकान में चली गोली, दो की मौत

scissor.comb saloon में चली दिनदहाड़े गोली, दो युवकों की हुई मौत...
-पुलिस मौके पर, घायलों को तारक अस्पताल में कराया गया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस टीमें

नजफगढ़/द्वारका/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ के साई बाबा मंदिर के पास सैलून की दूकान में गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। दो अज्ञात हमलावरों ने सीजर डॉट कॉम सैलून में घुसकर दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनो मृतकों की पहचान सोनू व आशीष के रूप में हुई है। दोनो नंगली सकरावती गांव के रहने वाले बताये जा रहें। वारदात के बाद दोनो हमलावर फरार हो गये। पीसीआर कॉल पर सूचना मिलते ही नजफगढ़ थाना पुलिस मौके पर पंहुच गई। इसके साथ ही द्वारका जिला की अपराध और एफएसएल टीमें भी मौके पर पंहुचकर जांच में जुट गई है। पुलिस हमले का कारण आपसी रंजिश बता रही है।
           इस संबंध में डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि जैसे ही गोली चलने की पुलिस को सूचना मिली तो नजफगढ़ थाना पुलिस के साथ-साथ मोहन गार्डन थाना पुलिस भी मौके पर पंहुच गई। पुलिस ने दोनो घायलों को द्वारका मोड़ स्थित तारक अस्पताल में ईलाज के लिए पंहुचाया, जहां चिकित्सकों ने सोनू व आशीष को मृत घोषित कर दिया। पीसीआर कॉल पर कॉलर ने इंद्रा पार्क, पीलर नंबर 80 के सीजर डॉट कॉम सैलून में गोली चलने की सूचना दी थी। डीसीपी ने कहा कि पुलिस टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। साथ ही पुलिस की तीन टीमें अपराधियों को पकड़ने के लिए लगा दी गई है। जल्द ही अपराधी पुलिस के शिकंजे में होंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox