नए साल पर फैमिली को फ्री में घुमाएं भूटान..पढ़िए पूरी ख़बर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नए साल पर फैमिली को फ्री में घुमाएं भूटान..पढ़िए पूरी ख़बर

मानसी शर्मा /  –  हमारा पड़ोसी मुल्क भूटान ( Bhutan) वर्ल्ड का अकेला जीरो कार्बन कंट्री ( Zero Carbon Country) है। भूटान का कल्चर और खुबसूरती भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को अपनी ओर खींचती है।

वैसे भारतीयों के लिए यहां जाना भी बेहद आसान है क्योंकि इस देश में एंट्री के लिए न ही वीजा की जरूरत है और न ही पासपोर्ट की। इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि भूटान ( Bhutan) देश कैसे जाएं, वो भी बिना पैसों के। बिलीव नहीं हुआ न, लेकिन ये बिलकुल सच है कि आप Bhutan अपनी फैमिली के साथ फ्री में होकर आ सकते हैं।

Bhutan जाने के लिए कई सारे रास्ते हैं और यदि आपको पूरे परिवार के साथ घूमना है तो कम से कम 7 दिनों का तो प्लान बना के ही जाएं। इस लिहाज से आपको जो भी खर्च आएगा, उसे हमारे द्वारा आज इस लेख में बताए गया तरीका अप्लाई करने पर वहां से वापस आते समय पूरी तरह से मुफ्त में हो जाएगा। इसलिए सबसे पहले हम ये जानते हैं कि आखिर Bhutan घूमने के लिए 4 लोगों की फैमिली में कितना खर्च आएगा।

 Bhutan पहुंचने पर कितना करना पड़ेगा खर्च
यदि आप दिल्ली से ट्रैवल कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको बागडोगरा एयरपोर्ट की फ्लाइट पकड़नी पड़ेगी। एक व्यक्ति का एक तरफा किराया तकरीबन 5 हजार रुपए है तो 4 सदस्यों वाली फैमिली को इसके लिए 20 हजार रूपये चुकाने होंगे। बागडोगरा से यदि भूटान के लिए प्राइवेट टैक्सी करते हैं तो करीब 9हजार रुपए खर्च आएगा।

बागडोगरा एयरपोर्ट से तकरीबन 8- 9 किलोमीटर दूर सिलीगुड़ी बस टर्मिनल से भूटान के फुनसोलिंग के लिए बसें भी चलाई जाती हैं। दोनों शहर के बीच की दूरी समझिए कि 480 किलोमीटर है और यहां जाने के लिए 4- 5 घंटे का समय लगता है। किराया मात्र 250 रूपये है तो आप एक हजार रूपये में भूटान ( Bhutan) पहुंच जायेंगे। वापस से लौटने में भी आपको केवल एक हजार रूपये ही खर्च करने होंगें। बागडोगरा से वापस दिल्ली के लिए फ्लाइट का किराया वहीं 20 हजार रूपये के आस पास हो जाएगा। जिसे आपको चुकाना होगा।

कितने का मिलेगा होटल
Make My Trip की वेबसाईट के मुताबिक, आपको Bhutan की राजधानी थिंपू में 4- 5हजार प्रतिदिन के किराए पर शानदार होटल बड़े ही आराम से मिल जाएगा। अन्य शहरों का किराया समझिए इससे भी कम है। ऐसे में इस तरह से यदि आप 4हजार रूपए के भी औसत को रखेंगे तो 7 दिन में आपको 28 हजार रूपये खर्च करने पड़ेंगे। खाने पीने और घूमने को मिलाकर समझिए 30 हजार रुपए का कुल खर्च आएगा।

कितना खर्चा आएगा पूरे टूर पर
ऊपर दिए गए जानकारी के हिसाब से 4 सदस्यों वाले परिवार के दिल्ली से बागडोगरा आने जाने में 40 हजार रुपए तक का खर्च तो आएगा ही आएगा।

 तो पैसे वापस पाने का क्या है तरीका
आपको हम आज बताते हैं कैसे आपका टूर फ्री हो सकता है। दरअसल आप भूटान जा रहे हैं तो वहां से टैक्स फ्री सोना ( Gold) खरीदना बिलकुल न भूलें। Bhutan में 24 दिसंबर को 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस ( 45,278) रूपये है। जबकि भारत में ये आपको 60हजार रुपए से भी ऊपर का मिलेगा। आप इस तरह से अपनी सेविंग कर सकते हैं।

भूटान से टैक्स फ्री सोना लेते हैं तो समझिए कि अच्छी खासी इनकम आप बचा सकते हैं। और उन पैसों में भूटान में घूमने का मजा भी ले सकते हैं और साथ में गोल्फ की शॉपिंग भी कर सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox