नए टैक्स बिल को लेकर अहम अपडेट, मोदी सरकार की कल होने वाली बैठक में मिल सकती है मंजूरी!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नए टैक्स बिल को लेकर अहम अपडेट, मोदी सरकार की कल होने वाली बैठक में मिल सकती है मंजूरी!

मानसी शर्मा/- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 का बजट पेश करते हुए ऐलान किया था कि अगले हफ्ते नया आयकर बिल पेश किया जाएगा। अब इस पर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, शुक्रवार को होने वाली मोदी कैबिनेट की बैठक में इस नए आयकर बिल को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद, सोमवार को यह बिल लोकसभा में पेश किया जा सकता है। बता दें कि,सरकार ने पहले ही स्पष्ट किया था कि नए आयकर बिल में कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। इसके बजाय, सरकार का उद्देश्य मौजूदा टैक्स संरचना को सरल और पारदर्शी बनाना है।

नए बिल में कई सुधार किए जाएंगे, जिनसे आम टैक्सपेयर्स के लिए सिस्टम को अधिक समझने योग्य और आसान बनाया जाएगा। इसके अलावा, कुछ अपराधों के लिए सजा में कमी का भी प्रावधान हो सकता है। आयकर व्यवस्था में सुधार नया बिल आयकर कानून 1961को सरल और स्पष्ट बनाने की दिशा में एक कदम होगा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों के लिए टैक्स सिस्टम को पारदर्शी बनाना है।

मौजूदा आयकर व्यवस्था नई टैक्स व्यवस्था (New Tax Regime): – 0से 4लाख रुपये तक: 0% – 4से 8लाख रुपये तक: 5% – 8से 12लाख रुपये तक: 10% – 12से 16लाख रुपये तक: 15% – 16से 20लाख रुपये तक: 20% – 20से 24लाख रुपये तक: 25% – 24लाख रुपये से ऊपर: 30% पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime): – 0से 2.5लाख रुपये तक: 0% – 2.5से 5लाख रुपये तक: 5% – 5से 10लाख रुपये तक: 20% – 10लाख रुपये से ऊपर: 30% गौरतलब है कि पुरानी टैक्स व्यवस्था में 10लाख रुपये से अधिक की आय पर 30%टैक्स लगता है, जबकि नई टैक्स व्यवस्था में 24लाख रुपये से अधिक की आय पर 30%टैक्स लगेगा। इसके साथ ही, 12लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox