धुंध व कोहरे के दौरान सुरक्षित सफर के लिए झज्जर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धुंध व कोहरे के दौरान सुरक्षित सफर के लिए झज्जर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

-धुंध के कारण दृश्यता कम होने पर चालक अपने वाहनों को धीमी गति में व सुरक्षित दूरी पर चलाएं- एसपी श्री वसीम अकरम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/भावना शर्मा/- आगामी दिनों में संभावित धुन्ध, कोहरा व खराब मौसम के कारण दृश्यता कम होने को मध्येनजर रखते हुए सड़क हादसों को रोकने के दृष्टिगत झज्जर पुलिस द्वारा वाहन चालकों के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की गई है। पिछले सर्द मौसम के दिनों में धुंध के कारण हुए सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए एसपी झज्जर श्री वसीम अकरम द्वारा वाहन चालको से धुन्ध के दौरान अतिरिक्त सतर्कता से वाहन चलाने का आह्वान किया गया है। धुंध व कोहरे के दौरान सुरक्षित सफर व सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया है। झज्जर पुलिस द्वारा धुंध व कोहरे के मौसम को मध्येनजर रखते हुए वाहन चालको से सफर के दौरान विशेष सावधानी रखने तथा वाहनों को एक दूसरे से सुरक्षित दूरी व धीमी गति से चलाने का आह्वान किया गया। मौजूदा परिवर्तनशील मौसम के हालात को ध्यान में रखते हुए धुंध व कोहरे के दौरान सड़क यातायात को सुरक्षित व बाधा रहित बनाए रखने के लिए वाहन चालकों को विशेष सावधानी रखने तथा यातायात नियमों का दृढ़ता से पालन करने का आह्वान किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री वसीम अकरम द्वारा आगामी धुंध के मौसम को मद्देनजर रखते हुए यातायात को सुरक्षित व बाधा रहित चलाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि धुन्ध व कोहरे के मौसम में सफर के दौरान सावधानी रखने से वाहन चालक न केवल स्वयं बल्कि अन्य लोगों को भी सुरक्षित रख सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरे व धुंध के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है। ऐसे हालात में सभी वाहन चालकों को सड़कों पर वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी व सतर्कता रखनी होगी।
                एसपी श्री वसीम अकरम ने कहा कि धुन्ध व कोहरे के मौसम में एतिहात रखने व सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से न केवल वाहन चालक स्वयं को बल्कि दुसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगें। कोई भी वाहन चालक शराब अथवा किसी अन्य तरह का नशा करके वाहन ना चलाए। झज्जर यातायात पुलिस ने धुंध व कोहरे के मौसम में सफर के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग संबंधी सुझाव जारी करते हुए वाहन चालको को स्पीड का विशेष ध्यान रखते हुए वाहन को धीमी गति से चलाने का आह्वान किया है। खराब मौसम के दौरान सड़क पर सफर के दौरान वाहन चालक यह भी सुनिश्चित करें कि वाहनों की हैड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी व कार हीटिंग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। धुंध के दौरान यात्रा करते समय वाहन चालक लो-बीम हैड लाइट का इस्तेमाल करें, क्योंकि धुंध के दौरान हाई-बीम हैड लाईट कारगर नही होती। धुंध के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में इंडिकेटरस को भी लगातार ऑन रखें। वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लाइट अथवा रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगवाएं। ताकि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालको को भी आपके वाहन का पता चल सके। यदि धुन्ध कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है तो ऐसी स्थिति में फॉग लाइट का उपयोग अवश्य करें। धुंध व कोहरे के दौरान सड़क पर चलते हुए वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें। धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई सफेद लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन को धीमी गति से चलाएं। वाहन चलाते समय जरूरी है कि चालक का पूरा ध्यान सड़क पर हो। धुंध के दौरान गाडियों की गति को धीमा रखे व मोबाइल फोन तथा म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें। इसके अतिरिक्त, बाहर की आवाज का ध्यान रखने के लिए वाहनों के शीशे थोड़ा नीचे रखें ताकि जो दिखाई न दे सके उसे सुनकर यात्रा को पूर्ण रूप से सुरक्षित बनाया जा सके। खराब मौसम में आपात परिस्थितियों में वाहन को रोकना हो तो जहां तक संभव हो वाहन को सड़क से नीचे  उतारकर रोका जाए। दृश्यता कम होने पर अन्य वाहनों को ओवरटेक ना करने के अतिरिक्त लेन बदलने, फ्री-वे और व्यस्त सड़कों पर वाहन को ना रोकने का आह्वान किया गया है। झज्जर पुलिस द्वारा वाहनों पर मुफ्त में रिफ्लेक्टर टेप लगाने का विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। रिफ्लेक्टर टेप धुंध व कोहरे के मौसम में कारगर साबित होती है। इसके अतिरिक्त स्थानीय पुलिस द्वारा सभी मुख्य सड़कों पर निरंतर गश्त करने के लिए पीसीआर व पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox