द्वारका स्पेशल स्टाफ ने एक घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल स्टाफ ने एक घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

- आरोपी पहले से 5 मामलों में शामिल था

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- द्वारका स्पेशल स्टाफ ने एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। जो की आदतन अपराधी बताया जा रहा है और जानबूझकर मुकदमे से भाग रहा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ गोलू उर्फ दीपक पुत्र मुकेश निवासी आरजेड-96, हरि विहार, ककरोला, नई दिल्ली, के रूप में की है जिसपर पहले से 5 मामले दर्ज है।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि प्रदीप उर्फ गोलू उर्फ दीपक को एसएच कोर्ट द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। जिसपर हर्षल नेगी, एल.डी. एमएम साउथ-वेस्ट, द्वारका के आदेश पर  स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, के नेतृत्व में एसआई राकेश कुमार, एसआई विनोद कुमार, एएसआई करतार, एचसी संदीप कि टीम का गठन किया गया। टीम ने एसीपी/ऑप्स राम अवतार के मार्गदर्शन में अरोपी को पकड़ने के लिए कार्यवाही शुरू की।


टीम ने घोषित अपराधियों का पता लगाने के लिए तकनीकी और मैन्युअल जानकारी पर अपना काम जारी रखा। इसी बीच एचसी संदीप को सूचना मिली कि एक बदमाश जो द्वारका कोर्ट से उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया है  वह नजफगढ़ के दिल्ली गेट पर किसी से मिलने आ रहा है। टीम ने सूचना के आधार पर दिल्ली गेट के अपना जाल बिछाया और आरोपी प्रदीप उर्फ गोलू उर्फ दीपक पुत्र मुकेश, उम्र 26 वर्ष को पकड़ लिया। पूछताछ व जाँच के बाद चला कि आरोपी द्वारका कोर्ट का उद्घोषित अपराधी है और कोर्ट ने आरोपी प्रदीप उर्फ गोलू के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी किए हुए हैं। पुलिस इस मामले से जाँच कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox