द्वारका सेक्टर -23 थाना पुलिस के हत्थे चढ़े घरों व दफ्तरों में चोरी करने वाले 2 बदमाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका सेक्टर -23 थाना पुलिस के हत्थे चढ़े घरों व दफ्तरों में चोरी करने वाले 2 बदमाश

द्वारका/सिमरन मोरया / – द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने घरों व दफ्तरों में चोरी करने वाले 2 बदमाशों को कापसहेड़ा के समालखा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान विक्की मंडल निवासी समालखा और रोहन निवासी कापसहेड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किये 8 मोबाइल और एक लैपटॉप को बरामद किया है। बदमाश विक्की मंडल के ऊपर पहले से ही सेंधमारी के 10 मामले दर्ज है।

इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के तीन मामलो को सुलझाने का दावा किया है। द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 22 फरवरी को द्वारका सेक्टर 23 थाने में एक घर व दफ्तर में चोरी होने की 2 शिकायतें मिली थी। पहली शिकायत में बदमाशों ने एक दफ्तर से 3 मोबाइल और 6 हज़ार रूपए नकद चोरी किये और दूसरी शिकायत में बदमाशों ने एक घर में से एक मोबाइल, एक महंगी घडी और 40 हजार रुपयों पर हाथ साफ़ कर दिया। दोनों मामलों की छानबीन के लिए एसीपी मदनलाल मीणा और एसएचओ सुनील कुमार की देखरेख में एएसआई अनिल, आरोग्यम, हेड कांस्टेबल सज्जन, करतारा राम और परमिंदर की टीम बनाई गई।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया तभी पुलिस को सूचना मिली की इन वारदातों के आरोपी समालखा गांव में मौजूद है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox