द्वारका साउथ पुलिस ने नंदू गैंग के लुटेरे को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका साउथ पुलिस ने नंदू गैंग के लुटेरे को किया गिरफ्तार

-आरोपी से लूटी गई कार व सर्जिकल ब्लेड की बरामद, 5 आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका साउथ थाना पुलिस ने नंदू गैंग के एक लुटेरे को 20 किलोमीटर तक पीछा कर गिरफ्तार किया है। अपराधी से एक सर्जिकल ब्लेड, एक लूटी गई मारुति स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को 20 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा है। आरोपी दक्षिण दिल्ली के एक व्यवसायी से 2 करोड़ रूपये की रंगदारी मांगने के मामले समेत 5 केसों में भी शामिल रहा है।  
                              इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि 13 अक्तुबर को ढार्ठ बजे के आसपास संजय नाथ निवासी नोयडा, यूपी जो अपनी सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार से द्वारका साउथ में आया था लेकिन एक अज्ञात व्यक्ति ने सर्जिकल ब्लेड की नोंक पर उसकी कार लूट ली और फरार हो गया है। इस सूचना पर दक्षिण द्वारका एसएचओं हरकेश डडवाल ने एटीओ सतबीर सिंह, एसआई अनुज, हवलदार महिपाल, राजेश, परवीन, सिपाही भवानी शंकर और गोपाल की टीम बनाई और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये। एसएचओ ने टीम की कमान स्वयं संभाली।  यादव को सौंप दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार कार में जीपीएस डिवाइस लगा हुआ है जिसके माध्यम से टीम ने जीपीएस लोकेशन के अनुसार कार का 20 किलोमीटर तक पीछा किया तो कार नारायणा सीएनजी पंप के पास मेन रिंग रोड़ पर खड़ी मिली और आरोपी कार में ही बैठा था लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा तो पुलिस ने एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किये गया सर्जिकल ब्लेड व लूटी गई मारूति स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सनी उर्फ शूटर पुत्र पप्पू निवासी सीएन- 239 जेजे कालोनी गोयला डेसरी दिल्ली के रूप में की है। आरोपी सरकारी स्कूल दीनपुर से 11र्वी क्लास का ड्रॉप आउट है। उसके दो बड़े भाई हैं। उसका पिता राज-मिस्त्री का काम करता है। आरोपी नशे का आदी है और बहुत ही आक्रामक और हताश स्वभाव का है। आरोपी के पकड़े जाने से दो मामले भी सुलझे हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox