दशहरे पर ढांसा बार्डर पर राकेश टिकैत के नेतृत्व में भाकियू ने फूंका पीएम मोदी का पूतला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दशहरे पर ढांसा बार्डर पर राकेश टिकैत के नेतृत्व में भाकियू ने फूंका पीएम मोदी का पूतला

-भारतीय किसान यूनियन दिल्ली प्रदेश ने किया था इसका आयोजन, आंदोलन रहेगा जारी- राकेश टिकैत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कश्मीर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दशहरे के मौके पर कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के ढांसा बार्डर पर डटे हरियाणा व दिल्ली के किसानों ने आज रावण की जगह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूतला दहन किया। इस पूतला दहन के कार्यक्रम का आयोजन भारतीय किसान यूनियन दिल्ली प्रदेश द्वारा की गई। इस पूतला दहन का नेतृत्व भाकियू के नेता राकेश टिकैत ने किया। उन्होने इस मौके पर धनुष से बाण चलाकर पूतले को आग लगाई। वहीं राकेश टिकैत ने अपने चिरपरिचित अंदाज में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आंदोलन अभी चलेगा और सरकार भी झुकेगी।


                         भाकियू दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र डागर ने राकेश टिकैत के ढांसा बार्डर पंहुचने पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर हरियाणा व दिल्ली की अनेकों खापों के नेता मौजूद थे। राकेश टिकैत ने पीएम मोदी का पुतला दहन करने के उपरान्त कहा कि सरकार ने सारी हदे पार कर दी है। लेकिन फिर भी किसान सीमा पर शांतिपूर्ण ढंग से अपना प्रदर्शन कर रहे है। उन्होने लखीमपुर खिरी घटना पर कहा कि किसानों का हत्यारा अभी भी बाहर है और सरकार उससे इस्तीफा नही ले रही है। लेकिन किसान पीछे हटने वाले नही है। साथ ही कुंडली बार्डर पर हुई एक व्यक्ति की हत्या पर उन्हाने दुःख जताते हुए कहा कि जो भी हुआ गलत हुआ लेकिन जिसने भी किया वह बचना नही चाहिए संयुक्त किसान मोर्चा हर संभव कानून की मदद करने को तैयार है। पुलिस अपना काम करे और दोषियों को पकड़ कर सजा दे। उन्होने कहा कि ऐसा नही है कि सरकार काम नही कर रही है लेकिन उसका फायदा किसानों को नही मिल पा रहा हैं। सरकार को चाहिए कि किसानों की मांगों को माने और उन्हे आर्थिक सुरक्षा प्रदान करे। राकेश टिकैत ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चंडीगढ़ को भी देखेंगे। समय पर सभी कार्य होंगे। अभी हमारा सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। हां अगर सरकार हमारी बात मानती है तो हमारा किसी से कोई विरोध नही है। उन्होने ढांसा बार्डर पर किसान अध्यक्ष विरेन्द्र डागर की अगुवाई में चल रहे विरोध प्रदर्शन की काफी प्रशंसा भी की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox