द्वारका में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, इंटरस्टेट सप्लायर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-स्पेशल स्टाफ की कार्रवाई, कार से 1800 क्वार्टर बरामद -तस्करी में इस्तेमाल मारुति रिट्ज जब्त

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    दिल्ली पुलिस के द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा से बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाकर दिल्ली में खपाने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से 36 पेटियों में भरी कुल 1800 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति रिट्ज कार को भी जब्त कर लिया गया है।

सीमा पर निगरानी के दौरान मिला इनपुट, जाल बिछाकर पकड़ा
द्वारका जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब आपूर्ति पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डीसीपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की। टीम ने कई एंट्री पॉइंट्स पर ट्रैप लगाए और मुखबिरों को भी सक्रिय किया। तड़के पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब लेकर कार से द्वारका इलाके में प्रवेश करने वाला है।

भागने की कोशिश नाकाम, कार से मिली भारी मात्रा में शराब
सूचना के आधार पर पुलिस ने कर्गिल चौक के पास घेराबंदी की। संदिग्ध सफेद रंग की मारुति रिट्ज कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को रोक लिया और चालक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर कार से 36 कार्टन में पैक 1800 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई, जिस पर ‘फॉर सेल इन हरियाणा’ अंकित था।

गुरुग्राम से लाकर दिल्ली में करता था सप्लाई
पूछताछ में आरोपी की पहचान धर्मेश्वर (37) के रूप में हुई, जो दिल्ली के बक्करवाला इलाके का रहने वाला है। उसने खुलासा किया कि वह गुरुग्राम से सस्ती शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करता था और इससे मोटी कमाई करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले ड्राइवर का काम करता था, लेकिन जल्दी पैसे कमाने के लालच में तस्करी के धंधे में शामिल हो गया।

एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज, जांच जारी
बरामदगी के आधार पर सेक्टर-23 थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

द्वारका पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार पर बड़ा झटका माना जा रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox