पुस्तकों में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले एक दक्षिण अफ्रीकी ड्रग तस्कर पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने मारा छापा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुस्तकों में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले एक दक्षिण अफ्रीकी ड्रग तस्कर पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने मारा छापा

- द्वारका एंटी-नारकोटिक्स सेल ने करोड़ों की हीरोइन के साथ एक दक्षिण अफ्रीकी ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने करोड़ों की हीरोइन के साथ एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति कपड़ों के पार्सल में विदेशों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। टीम ने आरोपी व्यक्ति की पुस्तकों से ड्रग्स की कुछ मात्रा भी बरामद की है। पुलिस ने खुलासा किया कि एमेका इकेचुकवु ओकोरी पहले भी भारत में एनडीपीएस के एक मामले में शामिल था।
इस संबंध में द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने सूचना देते हुए बताया कि 18 अप्रैल को एंटी नारकोटिक्स सेल को एक ड्रग्स तस्कर के बारे में गुप्त सूचना मिली जो विदेशों में करोड़ों की हीरोइन सप्लाई करता है। ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत एसीपी और इंस्पेक्टर की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई सपना शर्मा, एचसी दिनेश कुमार, एचसी जय भगवान, एचसी गोपाल यादव, एचसी अजय, सीटी महिपाल और सीटी लोकेश शामिल थे। टीम ने जानकारी एकत्रित करने के लिए क्षेत्र में गुप्तमुखबिरों को काम पर लगाया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महावीर एनक्लेव पीएस डाबरी दिल्ली में तीसरी मंजिल पर छापा मारा और मंदिर वाली गली के पीछे की तरफ एक दक्षिण अफ्रीकी व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के लगातार जांच करने के बाद उसकी पहनी हुई जींस की पेंट से 278 ग्राम हीरोइन ड्रग्स भी बरामद किया।

पूछताछ करने के बाद उसने अपना नाम एमेका इकेचुकवु ओकोरी बताया। उसकी मां दक्षिण अफ्रीका और पिता नाइजीरिया से है जिसके कारण उसके पास दोहरी नागरिकता है। आरोपी व्यक्ति ने 12वीं तक ही पढ़ाई की है और वह 2008 में भारत आए थे। वर्तमान में वह अपनी पत्नी भैंसी फडजल और अपने बच्चों के साथ उपरोक्त पते पर रह रहा है। पुलिस ने खुलासा किया कि पहले भी आरोपी व्यक्ति पर एनडीपीएस का मामला दर्ज है। आरोपी व्यक्ति ने बताया कि दिल्ली के चंदर विहार में उसका दोस्त रहता है जिसके साथ मिलकर वह नशीले पदार्थों जैसे हीरोइन, ड्रग्स की सप्लाई करता है जिससे वह अपनी वकालत की फीस और दैनिक खर्चों का भुगतान कर सके। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आगे की कार्यवाही शुरू की गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox