द्वारका जिला पुलिस ने चोरी की संपत्ति रखने के मामले में फरार एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने चोरी की संपत्ति रखने के मामले में फरार एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

-आरोपी पहले ही चोरी,डकैती जैसे 5 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले की जेलबेल सेल ने चोरी की संपत्ति रखने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को नजफगढ़ की नंगली डेयरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम मोहम्मद अली है जो नंगली डेयरी का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी के खिलाफ साल 2020 में जनकपुरी थाने में चोरी की संपत्ति रखने का एक मामला दर्ज हुआ था जिसके चलते यह पुलिस की गिरफ़्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था। द्वारका कोर्ट की जज भारती बेनीवाल द्वारा इसे साल 2023 में भगौड़ा भी घोषित किया गया था।

द्वारका जिले के ड-सीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की उक्त आरोपी नजफगढ़ की नंगली डेयरी में अपने परिजनों से मिलने आने वाला है। इसे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर मंजीत की देखरेख में हेड कांस्टेबल दिनेशचंद और कांस्टेबल अंकुर की टीम बनाई गई। पुलिस ने नंगली डेयरी में छापा मारकर इस आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार किया जब यह वहां पर अपने परिजनों से मिलने आया हुआ था। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox