द्वारका जिला के छावला थाना पुलिस ने पकड़े यूपी के दो कुख्यात गैंगस्टर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला के छावला थाना पुलिस ने पकड़े यूपी के दो कुख्यात गैंगस्टर

-पुलिस ने आरोपियों से 2 देसी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस व दो चोरी की बाइक की बरामद

द्वारका/छावला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- छावला थाना पुलिस ने यूपी के 2 कुख्यात गैंगस्टरों को निर्मल धाम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए गैंगस्टरों के नाम मोहम्मद वसीम उर्फ़ गलकटा और अल्ताफ उर्फ़ गुलफशा है। ये दोनों यूपी के बिजनौर ज़िले के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से 2 देसी पिस्टल, 2 ज़िंदा कारतूस और चोरी की 2 बाइक बरामद की है। इनके ऊपर पहले से तीन दर्ज़न से ज्यादा संगीन धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज़ है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने वाहनचोरी के दो मामलो को सुलझाने का दावा किया है।
          द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की यूपी के 2 गैंगस्टर हथियार के साथ छावला ड्रेन से निर्मल धाम की तरफ आने वाले है। इन्हे दबोचने के लिए एसीपी रिछपाल सिंह और एसएचओ पंकज कुमार की देखरेख में एसआई बिजेन्दर, हेड कांस्टेबल कैलाश, सुरेश, राजकुमार और कांस्टेबल राकेश की टीम बनाई गई। पुलिस ने निर्मल धाम के पास ट्रैप लगाया तभी उन्हें संदिगथ परिस्थिति में दो बाइक पर दो शख्श आते हुए दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिसकर्मियो ने उनका पीछा कर उन्हें कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पुलिस जांच में दोनों बाइक चोरी की निकली। तलाशी के दौरान इनके पास से दो देसी पिस्टल और दो ज़िंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में इन बदमाशों के बताया की वे द्वारका में किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox