द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका एएटीएस ने हरियाणा के बहादुरगढ़ से अवैध शराब खरीदकर दिल्ली में सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय अवैध शराब आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है। एएटीएस टीम ने आरोपी से 50 कार्टन उच्च गुणवत्ता वाली शराब के 2500 क्वार्टर बरामद किए है तथा सप्लाई में शामिल एक टाटा ऐस टेम्पों भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी मनोज कुमार से पूछताछ में जुटी है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका एएटीएस टीम को तकनीकी व खुफिया जानकारी के तहत एक अवैध शराब के तस्कर की जानकारी मिली थी। जिसपर एसीपी ऑपरेशन रामअवतार ने एएटीएस प्रभारी निरिक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई जितेन्द्र, हवलदार इंदर, राजेश, मनीष, घनश्याम, सोनू और मनोज की टीम का गठन किया और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हरि विहार रोड़, ककरोला गांव, द्वारका में एक टाटा ऐस टेम्पो देखा, टीम ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो चालक ने टेंपो की गति बढ़ा दी और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र रामगोपाल, निवासी गली नं 18, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, काली मंदिर के पास करावल नगर, दिल्ली के रूप में की है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10वीं कक्षा तक पढ़ा है लेकिन फिर उसने पढ़ाई छोड़ दी और नौकरी की तलाश के दौरान उसकी मुलाकात टिंकू नामक व्यक्ति से हुई जो हरियाणा से दिल्ली में अवैध शराब सप्लाई करता था। इसके बाद वह भी इस धंधे में शामिल होकर शराब की अवैध सप्लाई करने लगा। पुलिस अवैध शराब को स्रोत और आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच में जुटी है।


More Stories
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक