द्वारका स्पेशल स्टाफ ने 1.650 किलोग्राम गांजे के साथ एक ड्रग तस्कर किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल स्टाफ ने 1.650 किलोग्राम गांजे के साथ एक ड्रग तस्कर किया गिरफ्तार

-नशे के खिलाफ द्वारका स्पेशल स्टाफ का सराहनीय कार्य

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक ड्रग तस्कर को एनएसयूआईटी के सामने से गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी से 1.650 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि नशे के अवैध कारोबार के सिंडिकेट का पता लगाया जा सके। डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने स्पेशल स्टाफ टीम के इस कार्य की सराहना की है।

इस संबंध में डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि उनके निर्देशानुसार, द्वारका जिले में ड्रग्स और ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में द्वारका स्पेशल स्टाफ ने एक अवैध नशे के सप्लायर का पता लगाया और पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ-साथ मुखबिरों की भी मदद ली गई। इस अभियान को इंस्पेक्टर विश्वेंद्र के नेतृत्व में एसआई राकेश कुमार, एएसआई करतार सिंह, हवलदार सुधीर, कुलदीप, प्रवीण, महिला हवलदार गीता और सिपाही हेमराज की एक टीम बनाई गई। टीम ने एसीपी ऑपरेशन राम अवतार की देखरेख में आरोपी को पकड़ने के लिए एनएसयूआईटी के सामने जाल बिछाया। कुछ समय बाद आरोपी ककरोला, सेक्टर-15 द्वारका में आया तो टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी राजू पुत्र लालचंद निवासी शिव पार्क, एनएसयूआईटी के सामने, ककरोला, सेक्टर-15, द्वारका, दिल्ली की तलाशी लेने पर उसके पास से 1.650 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के सिंडिकेट का पता लगाया जा सके और अवैध गांजा के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox